mooli paratha
mooli paratha

पूर्व तैयारियों का समय

15 मिनट

पकाने का समय

35 मिनट

कितने लोगो के लिए

4

मूली पराठा एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जिसे मिनटों में बनाया जा सकता है। मुख्य रूप से यह उत्तरी भारत और पंजाब का खाना है पर इसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है | बच्चे बूढ़े सबको यह पसंद आता है | इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है | इसको दही, चटनी, आचार के साथ सर्वे किया जाता है | Mooli Paratha in Hindi का अनुसरण करके आप आसानी से स्वादिष्ट पराठा बना सकते हो | मूली पराठे को आप ब्रेकफास्ट में चाय या डिनर में खा सकते हो | इसमें मूली को ग्रेट करके मसाले मिला के स्टफींग की जाती है |

mooli paratha

मूली पराठा बनाने की सामग्री – Mooli Paratha Ingredients

आटा लगाने के लिए -:

  • गेंहू का आटा – 2 कप
  • अजवाइन – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी – 200 ml
  • तेल

स्टफ़िंग के लिए -:

  • कद्दूकस की हुई मूली – 4
  • अजवाइन – 1/4 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • अदरक – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 बारीक़ कटी हुई
  • मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
  • धनिए के पत्ते बारीक़ कटे हुआ
  • तेल
  • नमक स्वादनुसार

मूली पराठा बनाने की विधि

  1. गेहूं के आटे में तेल, नमक,अजवायन और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें |
salt ajwain oil water atta

2. इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दे |

mooli paratha dough

3. एक बाउल में मूली को कद्दूकस कर लें | थोड़ा नमक छिड़कर 15 मिनट के लिए रख दें |

salt grated mooli

4. 15 मिनट के बाद सारा पानी निचोड़ लें।

squeezed mooli for mooli paratha

भरावन के लिए -:

5. मध्यम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें। गरम होने पर अजवायन, जीरा डालें। उन्हें थोड़ा सिकने दें |

jeera ajwain pan

6. फिर कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक और कद्दूकस की हुई मूली डालें। अच्छी तरह से मिलाये | सूखा मसाला पाउडर डालकर मिला लें |

dry masala mooli

7. मिश्रण के सूखने तक पकाएं। इसे एक बाउल में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें |

mooli paratha fry stuffed

8. आटा सैट होने के बाद, इसे फिर से एक मिनट के लिए गूंथ लें | आटे की बराबर आकार की लोई बना लें।

mooli paratha balls

9. आटे के गोले को गोल करें और ठंडा किया हुआ भरावन को बीच में रखें |

mooli paratha stuffing

10. किनारो को बीच में लाकर बंद करे दे और फिर से गोल आकार दें।

fold mooli paratha dough

11. हल्के हाथ से गोल आकार में बेल ले | सभी लोई को इसी तरह बेल कर तैयार कर लीजिए |

flattened mooli paratha dough

12. एक तवा गरम करें | बेले गये परांठे को गरम तवे पर डाल दे |

mooli paratha tawa

13. परांठे को एक तरफ से सिकने के बाद पलट दीजिए |

paratha flip

14. किनारों पर थोड़ा तेल/घी डालें |

oil mooli paratha

15. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं  | मूली के पराठे को दही और अचार के साथ गरमागरम परोसें |

mooli paratha
सुझाव-:
  • आटा तब तक गूंधें जब तक आपको दरार-रहित आटा न मिल जाए। चिकना आटा बेहतर पराठे बनाने में मदद करता है।
  • तेल की जगह आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
  • पराठा हल्के हाथ से बेले ताकि स्टफ़िंग बाहर ना निकले |

FAQ

मूली के पराठे आपके पाचनतंत्र के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं।

मूली फाइबर का एक अद्भुत स्रोत है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। वजन घटाने के लिए भी बढ़िया

यदि आप पनीर पराठा खाने के शौकीन है तो उसको बनाने की विधि यहाँ देख सकते है

paneer paratha recipe

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here